सत्येंद्र विश्वकर्मा,संवाददाता



चंदौली । उत्तर प्रदेश में लोकसभा के उप चुनाव में दो मजबूत गढ़ गंवाने के बाद समाजवादी पार्टी की अब ओवरहालिंग की जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के पद को छोड़कर अन्य सभी संगठन को भंग कर दिया है। माना जा रहा है कि अब उत्तर प्रदेश के सभी संगठन का नए सिरे से गठन किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के संगठन को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सहित राष्ट्रीय, राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संगठन में सिर्फ उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ही अब बचे हैं। अब प्रदेश संगठन का नए सिरे से गठन किया जाएगा